आगर: बड़ागांव में कुएं में मिला गांव से लापता हुई एक वृद्ध महिला का शव, नलखेड़ा पुलिस ने शुरू की जांच
बड़ागांव नगर के एक खेत के कुएं से महिला का शव मिला। पुलिस की जानकारी के अनुसार रुकमाबाई उम्र 68 वर्षीय पति रामलाल यादव शुक्रवार से लापता थी। गुमशुदा की परिजनों ने पुलिस चौकी में की थी। छानबीन के दौरान उनके ही खेत के कुएं से शनिवार देर शाम महिला का शव मिला। पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम नलखेड़ा के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।