आगर: हरियाली अमावस्या पर गायत्री परिवार के प्रज्ञाकुंज आमला में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रविवार की शाम को हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर इन्दोर कोटा राष्ट्रीय पर स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रज्ञाकुंज आमला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने वन संचार के दौरान पर्यावरण के संरक्षण के लिये विभिन्न प्रजाति के दर्जनभर पौधे रोपित किए। इस दोरान सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।