बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने एक रियल्टी शो से बाहर आते ही बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और अपनी होने वाली जीवनसाथी से दुनिया को रूबरू कराया है। मनीष कश्यप Rise & Fall नाम के शो से बाहर आए हैं और उन्होंने अपनी मंगेतर अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा करते हुए जिंदगी की नई शुरुआत के बारे में अपडेट दे दी है।
रोचक बात यह है कि मनीष कश्यप ने हाल ही में E-20 पेट्रोल को लेकर बीजेपी सरकार पर खूब सवाल उठाए थे। अब पता चला है कि उनकी होने वाली दुल्हनिया का नाता बीजेपी से रहा है। मनीष कश्यप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमसफर का साथ मिला है, अब ज़िंदगी का हर सफ़र खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!'
#ManishKashyap #Anushka #ManishKashyapWedding #BihariNews
Sheosagar, Rohtas | Nov 7, 2026