उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भाजपा कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाध्यक्ष के कमरे में लगे AC के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को AC से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।