भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में ग्रामीणों द्वारा बड़े ही धूमधाम से निकाला गया अषाढ़ी पूजा का खप्पर
ग्राम हसनपुर में अषाढ़ी पूजा का खप्पर का आयोजन किया गया। इस प्रथा में नगर के युवक मां काली एवं बजरंग बली के स्वरूप रखकर आग से जलता हुआ खप्पर उठाते हैं। इसी कड़ी में ग्रामीणों ने बड़े ही धूमधाम के साथ गांव में भ्रमण कर अषाढ़ी पूजा का खप्पर निकाला। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।