भोगांव: भोगांव पडुआ चौराहे के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
पड़ुआ चौराहा के पास भोगांव से बेवर जा रही बेवर डिपो की रोडवेज बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया। घायलों के नाम रिंकू पुत्र सुग्रीव व रामू पुत्र हेतराम निवासी ग्राम मानपुर हरी थाना बेवर बताए गए हैं।