भोगांव: थाना बेबर के गांव नगला बदन के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला हुई घायल, अस्पताल ले जाते समय महिला की हुई मौत
गांव नगला बदन के पास बुजुर्ग महिला को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।