भोगांव: बेवर के ग्राम रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
ग्राम रुद्रपुर निवासी संजो पत्नी संजू की बीमारी के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने इलाज के अभाव में मौत होने का आरोप लगाया है। मृतिका के भाई मोनू ने बताया कि डेढ़ माह से ससुरालीजन उसकी बीमार बहन को घर पर लिटाकर रखे थे। और हम लोगों से पैसे की मांग कर रहे थे। इलाज के अभाव में उसकी बहन को मार दिया।