भोगांव: बिछवां क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के दो संचालकों के खिलाफ नोडल अधिकारी ने कराया मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों के संचालकों के खिलाफ नोडल अधिकारी अजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें डॉक्टर इंद्रेश उर्फ इंद्रजीत सिंह फर्दपुर, एवं डॉक्टर सुरेंद्र सिंह जीटी रोड़ सुल्तानगंज को अवैध रूप से किलीनिक चलाते हुए पाया गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी अपने कागजात न दिखा पाने पर मुकद्दमा दर्ज कराया गया।