भोगांव: कस्बा भोगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत ढंग से निकाला गया प्याले का जुलूस, हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद
भोगांव में परंपरागत ढंग से प्याले का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बैंड मातमी धुनें बजाते चल रहे थे।प्याले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी,विशिष्ट अतिथि के रूप में SDM संध्या शर्मा,CO सुनील कुमार,SHO गगन कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी मोहित चतुर्वेदी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।