सिरमौरी ताल के प्राचीन शिव मंदिर में गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल, अतिथियों व श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुतियाँ
( सिरमौर, हिमाचल प्रदेश)
सिरमौरी ताल, राजबन, पांवटा साहिब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में समस्त ग्रामवासी, युवक मण्डल सिरमौरी ताल, ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर एवं श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय (25 से 29 नवंबर 2026) गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ के दूसरे दिन आज श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। दिनभर चले पूजन व हवन अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में मशहूर व्यवसायी एवं समाज सेवक अरुण गोयल , भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सरदार गुरमीत सिंह , कांग्रेस नेता मनीष तोमर तथा समाज सेवक स. अजीत पाल सिंह चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ श्री पाँवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह गैरी, स. कुलदीप सिंह , बाबूराम रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पांवटा साहिब निर्मल कौर , पार्षद ममता सैनी पार्षद, सर्वशक्ति भटनागर , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नवीन शर्मा और ओम प्रकाश कटारिया नें भी मंदिर परिसर में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इनके अलावा स्थानीय नवयुवक मंडल के सदस्य स्थानीय ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी आज हवन और पूजा में भाग लिया।
इस अनुष्ठान में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ,विधायक पांवटा साहिब चौधरी सुखराम , पूर्व विधायक एवं शिलाई के भाजपा नेता बलदेव तोमर , कांग्रेस नेत्री नसीम बेगम ,जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर , कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह रतन , भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर , राहुल चौधरी एवं वेद प्रकाश शास्त्री इस पूरे कार्यक्रम में 25 से 29 नवंबर तक समय-समय पर मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे।