कन्नौज: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों ने वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया गया। सोमवार को पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था।