हाथरस: भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए रवाना अलीगढ़ प्रधानमंत्री की जनसभा मे
हाथरस भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी के नेतृत्व में आज दिन सोमवार को हाथरस , सिकंद्राराऊ , सादाबाद तीनों विधानसभा से 10,000 के करीब भाजपा कार्यकर्ता हुए ढाई सौ के करीब बसों से रवाना। आज अलीगढ़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी को लेकर भाजपा कमेटी ने सारी तैयारी कर कार्यकर्ताओं को रवाना कर दिया है।