हाथरस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को एक तमंचा दो कारतूस सहित किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हाथरस जंक्शन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आज दिन रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की जामा तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसी क्रम में गिरफ्तार किए गए उक्त व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।