हाथरस: हा. जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में गाली गलौज का विरोध करना युवक को पड़ा भारी दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल
आज दिन सोमवार को गांव दरियापुर में गाली गलौज का विरोध करना युवक कालू को भारी पड़ गया। गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने युवक को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की शिकायत पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। और इस मामले की जांच में भी पुलिस जुट गई है।