हाथरस: मोहल्ला रमनपुर में शराब के लिए पैसा ना देने पर पति ने पत्नी से की मारपीट पत्नी ने थाने में लगाई मदद की गुहार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में कलयुगी पति को शराब के पैसे ना देने पर पति ने पत्नी से मारपीट कर दी। अचानक से मारपीट होता देख मोहल्ले वासियों की मौके पर भीड़ लग गई और पति मौके से फरार हो गया। इसी क्रम में पीड़ित पत्नी ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है।