हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला किला खाई निवासी 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 600 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने किला खाई निवासी एक अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। कब्जे से 600 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामद की के संबंध में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।