हाथरस: गांव सोखना के पास वाहन को बचाने के चलते तेज गति ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा एक महिला व दो युवक घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव सोखना के पास आज दिन सोमवार को वाहन को बचाने के चलते तेज गति ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से एक महिला व दो पुरुष घायल हो गए। अचानक से हुए हादसे को देखकर चीख पुकार सुनकर राहगीरों की मौके पर भी लग गई। रहागीरों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल युवक को परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गये हैं।