बिंदकी: फिरोजपुर मोड़ के समीप पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ के समीप शनिवार की रात को पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार नीरज उम्र 35 वर्ष पुत्र रामराज निवासी ग्राम रारी खुर्द कोतवाली बिंदकी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया। रविवार की सुबह 7:30 बताया गया कि हालत गंभीर है।