उदवंत नगर: कसाप गांव के समीप जेल पर बेटे से मुलाकात कर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन को डंपर ने रौंदा, पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार की दोपहर डंपर ने बाइक सवार पिता,पुत्र समेत तीन को रौंद दिया। हादसे में पिता,पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बाइक बैठा उन्ही के गांव का एक निवासी जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में इमादपुर थाना क्षेत्र के व