Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#टीम_अभिलाष_पांडेय_खंडवा वैश्विक महामारी कोरोना की समाप्ति हेतु पंच दिवसीय महामृत्युंजय जप ।

5.2k views | Khandwa Nagar, Khandwa | May 22, 2021

MORE NEWS

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे - मंत्री डॉ. विजय शाह
---
"जल गंगा संवर्धन अभियान"  के समापन कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि हुए सम्मानित
----
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 19 मार्च से प्रारंभ हुए #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर किशोर कुमार सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री डॉक्टर शाह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में खंडवा जिले में जल संरक्षण व नदी पुनर्जीवन के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को प्रदर्शित करने वाली वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
         कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण के क्षेत्र में करने कार्य हुए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़ी लाखों संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिससे प्रदेश के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इस अवसर पर खंडवा जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि गत वर्ष देश में खंडवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, इस वर्ष भी खंडवा जिला देश के प्रथम जिलों में रहेगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। 
              खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तंवे ने इस अवसर पर कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी बचाने के साथ साथ हमें पौधे भी लगाना चाहिए और उनकी रक्षा भी करना चाहिए ताकि वे वृक्ष बन सकें। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हर वर्ष कम से कम एक-एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया। मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “जल ही जीवन है” और “जल है तो कल है”। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें आने वाली पीढियों के लिए पानी बचाने के लिए अभी से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का अनुरोध किया। पंधाना विधायक श्रीमती छाया मौरे ने इस अवसर पर सभी से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आवश्यकता जिम्मेदारी महसूस करने की है। उन्होंने सभी से अपने घरों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने तथा पौधरोपण करने की अपील की। 
          खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति से मुफ्त में मिले पानी का मोल समझें, इसे व्यर्थ न बहाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम खंडवा ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा खंडवा शहर में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में बताया। महापौर श्रीमती यादव ने इस अवसर पर कहा कि खंडवा शहर में नई जल संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण भी किया गया है। 
              कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि रोजगार गारंटी योजना से पर्याप्त राशि उपलब्ध न होने के बावजूद भी पंचायत पदाधिकारियों और पंचायत सचिवों ने अपने अपने पंचायत क्षेत्र में हजारों जल संरचनाएं जनभागीदारी से ही तैयार की हैं, जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग सवा चार लाख जल ग्रहण संरचनाएं निर्मित की गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि गत वर्ष जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए देश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर रहा था, इस वर्ष भी खंडवा जिले का नाम देश के प्रथम जिलों में शामिल रहेगा। उन्होंने नगर निगम खंडवा को देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। 
            जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी खण्डवा जिला “जल संचय जनभागीदारी अभियान-2.0” में देश और प्रदेश के प्रथम जिलों में स्थान पाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 25 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ अन्य विभागों ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पंधाना की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कॉले तथा जनपद पंचायत छैगांवमाखन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सावनेर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Kunwar Vijay Shah 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Water Resources, Madhya Pradesh 
#jal_Ganga_samvardhan_abhiyan_MP
#khandwa

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे - मंत्री डॉ. विजय शाह --- "जल गंगा संवर्धन अभियान" के समापन कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि हुए सम्मानित ---- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 19 मार्च से प्रारंभ हुए #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर किशोर कुमार सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री डॉक्टर शाह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में खंडवा जिले में जल संरक्षण व नदी पुनर्जीवन के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को प्रदर्शित करने वाली वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण के क्षेत्र में करने कार्य हुए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़ी लाखों संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिससे प्रदेश के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इस अवसर पर खंडवा जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि गत वर्ष देश में खंडवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, इस वर्ष भी खंडवा जिला देश के प्रथम जिलों में रहेगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तंवे ने इस अवसर पर कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी बचाने के साथ साथ हमें पौधे भी लगाना चाहिए और उनकी रक्षा भी करना चाहिए ताकि वे वृक्ष बन सकें। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हर वर्ष कम से कम एक-एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया। मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “जल ही जीवन है” और “जल है तो कल है”। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें आने वाली पीढियों के लिए पानी बचाने के लिए अभी से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का अनुरोध किया। पंधाना विधायक श्रीमती छाया मौरे ने इस अवसर पर सभी से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आवश्यकता जिम्मेदारी महसूस करने की है। उन्होंने सभी से अपने घरों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने तथा पौधरोपण करने की अपील की। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति से मुफ्त में मिले पानी का मोल समझें, इसे व्यर्थ न बहाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम खंडवा ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा खंडवा शहर में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में बताया। महापौर श्रीमती यादव ने इस अवसर पर कहा कि खंडवा शहर में नई जल संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण भी किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि रोजगार गारंटी योजना से पर्याप्त राशि उपलब्ध न होने के बावजूद भी पंचायत पदाधिकारियों और पंचायत सचिवों ने अपने अपने पंचायत क्षेत्र में हजारों जल संरचनाएं जनभागीदारी से ही तैयार की हैं, जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग सवा चार लाख जल ग्रहण संरचनाएं निर्मित की गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि गत वर्ष जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए देश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर रहा था, इस वर्ष भी खंडवा जिले का नाम देश के प्रथम जिलों में शामिल रहेगा। उन्होंने नगर निगम खंडवा को देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी खण्डवा जिला “जल संचय जनभागीदारी अभियान-2.0” में देश और प्रदेश के प्रथम जिलों में स्थान पाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 25 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ अन्य विभागों ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पंधाना की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कॉले तथा जनपद पंचायत छैगांवमाखन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सावनेर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh #jal_Ganga_samvardhan_abhiyan_MP #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

रामपुरा में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान #balasinor

रामपुरा में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान #balasinor

Khandwa Nagar, Khandwa | Jun 30, 2026

स्कूल, छात्रावास और पंचायत में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता शिविर
---
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बताया कि सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गणेशगंज में आयोजित शिविर में जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, मोटर यान अधिनियम एवं दैनिक जीवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए प्रतिदिन योग एवं नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता तथा गुड टच–बैड टच के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
          इसके अलावा एस.एन. कॉलेज छात्रावास में शनिवार को आयोजित मध्यस्थता जागरूकता शिविर में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं मध्यस्थता के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता की भूमिका से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह भी उपस्थित थे।
       इसके साथ ही पंधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत माकरला में शनिवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, गिरफ्तारी के समय नागरिकों के अधिकार, मोटर यान अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

स्कूल, छात्रावास और पंचायत में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता शिविर --- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बताया कि सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गणेशगंज में आयोजित शिविर में जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, मोटर यान अधिनियम एवं दैनिक जीवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए प्रतिदिन योग एवं नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता तथा गुड टच–बैड टच के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज छात्रावास में शनिवार को आयोजित मध्यस्थता जागरूकता शिविर में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं मध्यस्थता के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता की भूमिका से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह भी उपस्थित थे। इसके साथ ही पंधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत माकरला में शनिवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, गिरफ्तारी के समय नागरिकों के अधिकार, मोटर यान अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

स्वास्थ्य टीम ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
---
पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे।
        इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड  के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

स्वास्थ्य टीम ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई --- पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

#सफलता_की_कहानी
---
डॉक्टर्स की सूझबूझ और तत्परता से गर्भवती महिला की थम चुकी साँसें वापस आईं
---  
परिवारजनों ने जिला अस्पताल खंडवा के डॉक्टर्स की सराहना की
---
जिला चिकित्सालय खंडवा के  चिकित्सकों की तत्परता  और सूझबूझ से एक गर्भवती महिला की जान बची। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि खरगोन जिले के सनावद निवासी वर्षा को उनके पति सचिन गत 23 जून को रेफर कराकर जिला अस्पताल खंडवा लाये थे। वर्षा सात माह से गर्भवती थी, और खंडवा अस्पताल लाते समय उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ और त्वरित इलाज से वर्षा मौत के मुंह से वापस आ गई। 
       सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने बताया कि वर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए
डॉक्टरों की टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उसे सीपीआर दिया, और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मी डूडवे और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रणव ने गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए इमरजेंसी में पेरी- मार्टम सीजर किया। ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला के दिल की धड़कने वापस आने लगी। महिला को आई.सी.यू. में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट कि सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों से महिला की हालात धीरे-धीरे सुधरने लगी।  आई.सी.यू. में डॉक्टर विनीता, डॉक्टर  अपर्णा, आई.सी.यू. इंचार्ज सुरेखा पवार, अवंशिका, संतोषी नागरे और टीम के सहयोग से वर्षा की हालत में अब काफी सुधार है l 
        डॉ. लक्ष्मी डुडवे ने बताया कि सनावद हॉस्पिटल से जैसे ही फोन आया कि अत्यंत गंभीर महिला को रेफर कर रहे हैं, वैसे ही हमने पूरी टीम को अलर्ट कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थी l  वर्षा को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा तो धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। अब वर्षा पूरी तरह से स्वस्थ हैl पति सचिन ने बताया कि वर्षा के दिल की धड़कन पूरी तरह से रुक गई थीं, और हमने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से वर्षा को नया जीवन मिला और उसका परिवार उजड़ने से बच गया। इसके लिए वह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करता है l

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#SuccessStory 
#khandwa

#सफलता_की_कहानी --- डॉक्टर्स की सूझबूझ और तत्परता से गर्भवती महिला की थम चुकी साँसें वापस आईं --- परिवारजनों ने जिला अस्पताल खंडवा के डॉक्टर्स की सराहना की --- जिला चिकित्सालय खंडवा के चिकित्सकों की तत्परता और सूझबूझ से एक गर्भवती महिला की जान बची। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि खरगोन जिले के सनावद निवासी वर्षा को उनके पति सचिन गत 23 जून को रेफर कराकर जिला अस्पताल खंडवा लाये थे। वर्षा सात माह से गर्भवती थी, और खंडवा अस्पताल लाते समय उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ और त्वरित इलाज से वर्षा मौत के मुंह से वापस आ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने बताया कि वर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उसे सीपीआर दिया, और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मी डूडवे और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रणव ने गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए इमरजेंसी में पेरी- मार्टम सीजर किया। ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला के दिल की धड़कने वापस आने लगी। महिला को आई.सी.यू. में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट कि सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों से महिला की हालात धीरे-धीरे सुधरने लगी। आई.सी.यू. में डॉक्टर विनीता, डॉक्टर अपर्णा, आई.सी.यू. इंचार्ज सुरेखा पवार, अवंशिका, संतोषी नागरे और टीम के सहयोग से वर्षा की हालत में अब काफी सुधार है l डॉ. लक्ष्मी डुडवे ने बताया कि सनावद हॉस्पिटल से जैसे ही फोन आया कि अत्यंत गंभीर महिला को रेफर कर रहे हैं, वैसे ही हमने पूरी टीम को अलर्ट कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थी l वर्षा को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा तो धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। अब वर्षा पूरी तरह से स्वस्थ हैl पति सचिन ने बताया कि वर्षा के दिल की धड़कन पूरी तरह से रुक गई थीं, और हमने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से वर्षा को नया जीवन मिला और उसका परिवार उजड़ने से बच गया। इसके लिए वह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करता है l CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #SuccessStory #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026