चौवाई रोड पर सड़क कार्य के बीच यातायात को लेकर आनी की जनता की अपील
चौवाई रोड पर चल रहे कार्य के दौरान मशीनरी लगाकर वाहनों को काफी देर तक रोक दिया जाता है। कई बार इन गाड़ियों में मरीज, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी होते हैं, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य या अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है।
स्थानीय लोगों की संबंधित विभाग से अपील है कि सड़क का काम भी चलता रहे और आम जनता को अनावश्यक परेशानी भी न हो। मशीनरी लगाने के दौरान यदि संभव हो तो 15-15 मिनट के अंतराल पर वाहनों को रास्ता दिया जाए, ताकि मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को दिक्कत न हो।
विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन जनता की सुविधा और आपात स्थिति का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
आनी की जनता की यह मांग संबंधित विभाग तक जरूर पहुंचनी चाहिए।
— HP35Anniwale
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026