बाह: चंबल नदी के उसेद घाट के पास दो मादा घड़ियाल मृत मिलीं, वन विभाग ने शुरू की जांच
पिनाहट में चंबल नदी के मध्य प्रदेश स्थित उसेद घाट के पास खुड़ो-बीजला इलाके में शनिवार सुबह दो मादा घड़ियाल मृत अवस्था में मिलीं। नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर घाट चौकी प्रभारी, पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण व जांच की। वन विभाग के एसडीओ सुनील सोलिया ने बताया कि दोनों घड़ियालों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और किसी बाहरी हस्