शिवहर: भटकती बच्ची की हुई पहचान, नगर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजन के हवाले किया
नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि कल नगर थाना क्षेत्र से नगर थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान एक भटकती हुई बच्ची को बरामद किया था. जिसके बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. भटकती हुई बच्ची की पहचान हो गयी है कानूनी प्रक्रिया करने के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है. बच्ची की पहचान देकुली धर्मपुर निवासी कमोद पासवान की बेटी निधि कुमारी है।