शिवहर: उमेद छपरा गाँव में फांसी लगाकर 17 वर्षीय नाबालिक लड़कीं ने की आत्महत्या
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के उमेद छपरा गाँव में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़कीं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है. एसडीपीओ अनिल कुमार ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।