शिवहर: एसडीएम के आश्वासन पर सदर अस्पताल के एंबुलेंस चालक का अनिश्चितकालीन हड़ताल हुआ समाप्त
सदर अस्पताल के एंबुलेंस चालक को तीन महीने से भुगतान नहीं मिलने के कारण सभी एंबुलेंस चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी. एसडीएम अविनाश कुणाल ने मामले को संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल में पहुंचकर आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी का भुगतान किया जाएगा. उसके बाद एंबुलेंस चालक का हड़ताल समाप्त हो गया है।