शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर-14 से एक बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है कि नगर थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान शिवहर शहर के वार्ड नंबर- 14 से व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उसकी तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार व्यक्ति वार्ड नंबर-14 निवासी छोटू कुमार है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।