बाह: पिनाहट में अतिक्रमण की समस्या पर कार्रवाई की मांग की गई
पिनाहट कस्बे में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या ने जनजीवन को प्रभावित किया है। भारी वाहनों के प्रवेश के कारण सड़कें जाम हो जाती हैं, जिससे एम्बुलेंस और आपात सेवाओं में बाधा आती है। इस समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सहायता संघ की जिला टीम ने जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4 बजे एसीपी पिनाहट अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।