बाह: पिनाहट के चंबल बीहड़ में जुआरियों की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
थाना पिनाहट क्षेत्र के चंबल बीहड़ में जुआ का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाए। थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ सावलदास का पुरा और विप्रावली के बीहड़ इलाके में शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब सर्च अभियान चलाया। कांबिंग के दौरान जुआरी नहीं मिले, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों से जुआ और सट्टा गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की।