सादाबाद: सूमरा में महिला के खेत में रखी बाजरे की करब में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
सूमरा की एक गरीब निराश्रित विधवा महिला समुद्री के खेत में बाजरा की करीब 4 बीघा बाजरे की करब खेत में रखी हुई थी। जिसमें अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की पूर्ण कोशिश की पर सफल नही हुए। वही जब तक सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक सब कुछ खत्म हो गया था। आग से महिला का हजारो रुपए का नुकसान हो गया है।