तिल्दा: सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका नेवरा की छात्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया
Tilda, Raipur | Aug 18, 2026 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024 -25 के विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची जारी की गई है उक्त सूची में सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका नेवरा की छात्रा कुमारी उमा साहू ने बीएससी जीव विज्ञान में विश्वविद्यालय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया