भीलवाड़ा: पुर थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने पर 11 चार पहिया व 10 दो पहिया वाहनों को किया जब्त
पुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मांडल का हिस्ट्रीसीटर गोपाल गुर्जर पुत्र कान्हा गुर्जर निवासी जितिया खेड़ी मांडल द्वारा सामाजिक तत्वों की भीड़ को इकट्ठा कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ को तीतर भीतर किया एवं वाहनों को जप्त किया