बांसगांव: बांसगांव में शोक संतप्त परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, न्याय का दिलाया भरोसा, जांच के लिए सौंपा गया पत्र
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान बुधवार को बांसगांव पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित अधिवक्ता नितीश कुमार सिंह के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने नितीश कुमार के पिता सुनील सिंह और अग्निवेश सिंह के हाल ही में हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को ढाढस बंधाया।