नईसराय: पशु चिकित्सक की अनूठी पहल, गरीब और आदिवासी बच्चों को वितरित कराए स्कूल बैग
नई सराय के पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ राजेंद्र बाथम द्वारा शुक्रवार शाम आदिवासी बस्तियों में दर्जनों स्कूल बैग बंटवाए गए हैं। बताते हैं बीते दिनों संपन्न हुए मुख्यमंत्री दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तीसरे चरण में भ्रमण के दौरान आदिवासी बच्चों ने स्कूल बैग की मांग की थी। इसके बाद समाजसेवी विवेक भार्गव की सहायता से बच्चों को स्कूल बैग वितरित कराए गए।