शनिवार को भगवान श्री शनि देव महाराज जी का जन्म उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही शनिवार को ही अमावस्या का विशेष महापर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को नर्मदा तटो पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं को स्नान के लिए भारी भीड उमडेगी। नर्मदा तट के प्राचीन नावडाटौडी बोथू, सहित अन्य स्थानो पर भी श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखा जाएगा ।