कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बजरहा टोला से किया गिरफ्तार, SDM कोर्ट में किया पेश
सतना की कोतवाली थाना पुलिस ने मार पीट मामले के एक आरोपी को बजरहा टोला इलाके से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम रैकवार नशे की हालत में मोहल्ले पड़ोस के लोगो से गली गलौज एवं मार पीट कर रहा था सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बजरहा टोला इलाके से गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ बी एन एस की धारा 170 के तहत कार्यवाही की गई है।