सतना के मोहारी टोल प्लाजा के पास बस ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रीवा रेफर
सतना के नागौद थाना अंतर्गत मौहारी टोल प्लाजा के पास बस ने बाइक को ठोकर मार दी है,जिसमे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया है,घायल बाइक सवार रेउरा फॉर्म हाउस निवासी सुंदर नामक व्यक्ति बताया जा रहा है,घायल के परिजन ने बताया कि वह नागौद से घर की तरफ जा रहा था तभी मोहारी टोल प्लाजा के पास बस ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।