सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती से बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी
मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। गुरुवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 30 वर्षीय आरोपी युवक लंबे समय से पीड़िता के घर पर काम करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शुरू से ही उसके प्रति गलत व्यवहार करता था।