सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में आरोपियों ने बेटियों को दिल्ली में बेचने की धमकी दी, एसपी से शिकायत
मकरोनिया थाना क्षेत्र के सेमराबाग के लल्लेपुरा निवासी सद्दोबाई बंसल ने एसपी से शिकायत की है। जिसमें कहा है कि आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और बेटियों को उठाकर ले जाने व दिल्ली में बेचने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में सद्दोबाई ने कहा कि महेश बंसल व करण बंसल आए और घर के बाहर दरवाजे पर पत्थर मारने लगे।