बड़ौत: बिजरौल निवासी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
Baraut, Bagpat | Oct 21, 2026 थाना बडौत पुलिस ने एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण पुत्र हुकम सिंह उर्फ हुकमे निवासी ग्राम बिजरौल के विरुद्ध थाना बडौत पर एन.डी.पी.एस एक्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी थाना बड़ौत पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित था।