कैसरगंज: कैसरगंज एसडीएम के दखल से 24 घंटे में हुआ दाखिल-खारिज, छह महीने से तहसील के चक्कर काट रहे किसान को मिली राहत
कैसरगंज राजस्व विभाग से जुड़े दाखिल-खारिज के एक मामले में ग्राम अंगनापारा के मोहम्मद शरीफ को आखिरकार राहत मिल गई। वह छह महीने से तहसील के चक्कर काट रहे थे। उन्होंने अपनी समस्या उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक को बताई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महज 24 घंटे के भीतर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो ग