उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की करीब 12 साल बाद कांग्रेस में यह 'घर वापसी' जौनसार-बावर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकती है।