देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि अधर्म और अहंकार चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, विजय हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और अपने भीतर के अहंकार, लोभ व बुराइयों को त्यागने का अवसर है। राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन और कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है—चाहे वह 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना हो या सख्त दंगारोधी और नकल-विरोधी कानून लागू करना।
आइए, विजयादशमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में उतारें और एक सशक्त व समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें।
#PushkarSinghDhami #Dussehra2026 #Vijayadashami #Dehradun #UttarakhandNews