देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल स्कूल के मैदान में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा सत्य और सदाचार की ही होती है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी संख्या में स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।