विजयदशमी के पावन अवसर पर देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में एक भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया। श्री गोपीनाथ मंदिर बन्नू बिरादरी के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष के भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए रिमोट कंट्रोल के जरिए पारंपरिक रावण दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग असत्य पर सत्य की जीत के इस उत्सव के साक्षी बने।