पौड़ी: पौड़ी के सीता सर्किट के विकास के लिए 78 लाख रुपये स्वीकृत, पहले चरण का शुभारंभ
Pauri, Garhwal | Aug 21, 2026 पौड़ी के सीता सर्किट के विकास में 78 लाख रुपये पहली किश्त के रूप में मंजूर। मंदिरों में म्यूरल, स्कल्पचर, साइनेज और यात्री सुविधाओं का विकास होगा। जिलाधिकारी और विधायक ने पौराणिक कथाओं को प्रमाणिक ढंग से प्रस्तुत करने और पर्यावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।