मधुपुर के पंदनिया में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका मीरा देवी ने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है।पीड़िता ने महिला थाना पहुंची और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।