हरिद्वार: हरिद्वार में 16 जून से भाकियू टिकैत के किसान सम्मेलन की होगी शुरुआत, देवपुरा पहुंचे गढ़वाल मंडल अध्यक्ष ने दी जानकारी
हरिद्वार में इन दिनों तमाम किसान यूनियनों के सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। 16 जून से टिकैत गुट से जुड़े संगठन का भी तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा। देवपुरा पहुंचे संजय चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में देश के कई राज्यों के किसान शिरकत करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं पर मंथन होगा।