हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में हुई प्रशासन और व्यापारियों की बैठक, हर की पौड़ी कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों से मांगे सुझाव
हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पौड़ी कॉरिडोर को लेकर आज प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों की पहली बैठक हुई। बैठक में प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से कॉरिडोर योजना को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने बिना किसी तोड़फोड़ के हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लागू करने की बात कही। उन्होंने साफ तौर से कहा कि तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करेंगे।