जमुई: नारडीह में घरेलू विवाद के चलते पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट में 7 लोग घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह में मंगलवार को दिन के करीब 11:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडा व लात- घुसा चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से पति- पत्नी और छोटे पुत्र घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से पति- पत्नी और दो पुत्र घायल हो गए। यानि एक ही परिवार के दोनों तरफ से कुल सात लोग घायल हो गए।